Fri. Jun 13th, 2025

अंकुर सिंह यातायात निरीक्षक रेलवे. को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से रेल मंत्री ने किया सम्मानित ।।

69वें रेल सप्ताह समारोह के अंतगर्त भारत मंडपम, मैं उत्तर रेलवे के लिए गौरव का क्षण रहा जब नई दिल्ली में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए यातायात निरीक्षक अंकुर सिंह, को मंच पर बुलाया गया जहां यातायात निरीक्षक को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया।

भारतीय रेलवे द्वारा प्रतिवर्ष, रेल कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा प्रदान किए जाने हेतु “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार” द्वारा सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2024 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में 69वें रेल सप्ताह समारोह के अंतगर्त, अति विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार-2024 का आयोजन किया गया।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण इलेट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 69 वाँ अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत 101 रेल कर्मचारियों/ अधिकारियों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 22 जोनों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य एवं विभिन्न जोनों एवं उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनके असाधारण कार्य और प्रयास के लिए बधाई दी तथा पिछले एक दशक में भारतीय रेलवे में हुई परिवर्तनकारी प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने निर्माण की तीव्र गति, कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल लिंक जैसी विकास परियोजनाओं को पूरा करने और पूर्वोत्तर कनेक्टिविटी पहलों पर जोर दिया।
भारतीय रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल पुरस्कार प्रदान करता है । यह पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए जाते हैं, व्यक्तिगत पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे जोन को दी जाने वाली शील्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed