Mon. Apr 28th, 2025

पूँजीवाद में घिर गए मुखर्जी के संस्कार, जिलाध्यक्ष के जुलूस में मूल विचारधारा से तौबा

लंबे समय तक चले मन्थन के बाद भाजपा ने अपने तमाम जिला अध्यक्षों की सूची जारी की और ग्वालियर में भी विभिन्न गुटों की खींचतान के बीच में संघ के विचारशील व्यक्तित्व जय प्रकाश राजोरिया को ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यदि जिला अध्यक्ष सिंधिया गुट तोमर गुट या किसी अन्य गुट से चुना जाता तो चयन होने के बाद में पूरे शहर में शक्ति प्रदर्शन प्रदर्शन होना तय था। लेकिन संघ की पृष्ठभूमि भूमि से आने वाले जयप्रकाश। राजोरिया के भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जब वह शुक्रवार को भोपाल से ग्वालियर पहुंचे तो उनका फिला आठ घंटे तक शहर के विभिन्न मार्गों मैं घूमता रहा जगह-जगह स्वागत हुआ,  जगह-जगह आतिशबाजी हुई, पूरे शहर को होर्डिंग बैनर से पाट दिया गया। अपनी पूरी यात्रा के बाद नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। आप यक़ीन मानिए के एक जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर शक्ति प्रदर्शन और ग्रैंड शो। ठीक उसी तरह का था जिस तरह का ज्योतिरादित्य सिंधिया नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के लिए पूर्व में किया गया हो।

जयप्रकाश राजोरिया व्यक्तिगत रूप से एक सरल सहज और संघ। कि मूल विचारधारा को मानने वाले व्यक्ति हैं और कहीं ना कहीं उनमें प्रभात झा की झलक दिखाई देती है। क्योंकि लंबे समय तक वह प्रभात झा सान्निध्य में ही कार्य करते रहे और उनसे ही प्रेरणा लेते रहे। मुझे याद है के प्रभात झा हमेशा फिजूलखर्ची का विरोध करते थे। उन्होंने हमेशा अपने जन्मदिन या किसी अवसर पर तमाम तरह के शोबाजी बैनर पोस्टर का विरोध ही किया है। वह इस तरह की फिजूलखर्ची के बारे में खुलकर बोलते थे। उन्हीं की उंगली थामकर राजनीति में यहां तक पहुँचने वाले जयप्रकाश राजोरिया जब जिला अध्यक्ष बनाए गए तो ऐसी अपेक्षा थी कि वह दिवंगत प्रभात झा के विचारों का अनुसरण करेंगे। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस विचार को भी धरातल पर लाने का प्रयास करेंगे जिसके साथ उन्होंने पहले जनसंघ की स्थापना की जिसे बाद में भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना गया।

जिस तरह से जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के स्वागत के लिए। पूरे शहर को होर्डिंग बैनर से पाटा गया था। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे हर जगह पर सैकड़ों। की संख्या में फूल मालाओं की व्यवस्था की गई थी। वह कहीं से भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रभात झा। विचारधारा के अनुरूप नहीं था। जो भाजपा कभी पूंजीवाद का वो कांग्रेस मिसालों से चली आ रही तरह की शोबाजी का विरोध करती थी। वह स्वयं अब पूरी तरह से कांग्रेस के परिपाटी पर चलती नजर ग्रेस के नेता भी इसी तरह बडे बडे जुलूस और शक्ति प्रदर्शन यात्राएं निकाला करते थे। कांग्रेस नेता भी शक्ति प्रदर्शन यात्राएँ निकाला करते थे । जिस कांग्रेस से परेशान होकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में बिठाने का। मौका दिया था। अब वह भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह पूंजी बांध के रंग में रंग चुकी है। पूंजीवाद का रंग इस तरह हावी है। की मूल विचारधारा के व्यक्ति के स्वागत सत्कार।में भी लाखों रुपया पानी की तरह बहा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *