Wed. Mar 12th, 2025

बेटे का शव देख मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों की अर्थी, रो पड़े लोग

, इटावा में देर रात अज्ञात वाहन ने रोड़वेज से रिटायर्ड कर्मी के बेटे को रौंद दिया। युवक घर वापस आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी यह हादसा हुआ। राहगीरों और पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर भाई और मां अस्पताल पहुंचे वहां बेटे का शव देखकर मां ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

युवक के शव को पुलिस ने पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाया। एक ही साथ घर से मां-बेटे की अर्थी उठी। जिसे देख मौहल्ले में मातम पसर गया और परिवार, रिश्तेदार मौहल्ले के लोग नम आंखों से शव यात्रा में शामिल हुए। घटना मैनपुरी फाटक रेलवे ओवरब्रिज सिविल लाइंस क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रोडवेज से रिटायर्ड सीनियर फोरमैन के 32 वर्षीय शिवम श्रीवास्तव पुत्र सतीश कुमार निवासी चौगुर्जी इटावा बीते गुरुवार देर रात करीब 11 बजे आईटीआई की ओर से अपने घर वापस आ रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने शिवम को रौंद दिया। जिसके बाद घटना स्थल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने शिवम का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा कब और कहां हुआ?

यह हादसा इटावा के सिविल लाइंस क्षेत्र में मैनपुरी फाटक रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हुआ।

हादसे में किसकी मौत हुई?

हादसे में रोडवेज से रिटायर्ड कर्मी के बेटे, 32 वर्षीय शिवम श्रीवास्तव की मौत हो गई। बेटे का शव देखकर उनकी मां की भी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

युवक के साथ हादसा कैसे हुआ?

शिवम श्रीवास्तव अपने घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की?

हां, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *