Tue. May 20th, 2025

लग्जरी कार न देने पर पीटा’, कांग्रेस MLA हनी सिंह बघेल पर छोटे भाई की पत्नी के आरोप, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

भोपाल। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के विरूद्ध भोपाल के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला हनी सिंह की बहू और उनके छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी काम्या सिंह बघेल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। देवेंद्र और काम्या का विवाह 2018 में हुआ था। दोनों की दो जुड़वा बेटियां भी हैं।

शिकायत में काम्या ने बताया कि शादी के बाद से उनके पति देवेंद्र, सास चंद्रकुमारी सिंह, जेठ सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, भाभी शिल्पा सिंह और ननद शीतल दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे हैं। उनके पिता शादी के समय महंगी कार समेत कई कीमती वस्तुएं दहेज में दे चुके थे, लेकिन वे दहेज में लग्जरी कार मांगते हैं। कार न देने पर उनसे कई बार मारपीट की गई है। इसको लेकर काम्या ने पिछले दिनों रातीबड़ थाने में शिकायत की थी। 13 मई को महिला थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई।थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि 34 वर्षीय काम्या दुबे रातीबड़ क्षेत्र में रहती हैं। दूर के रिश्ते की चाची शीतल ने अपने भाई देवेंद्र सिंह बघेल से रिश्ता तय करवाया था। फरवरी 2018 में दोनों का अतंरजातीय विवाह हुआ था।

शिकायत में काम्या ने बताया कि शादी से पहले उनकी ननद शीतल व पूरे परिवार ने बताया था कि देवेंद्र ने एमबीए की पढ़ाई की है, जबकि वह सिर्फ आठवीं पास हैं। परिवार ने शादी से पहले दावा किया था कि वह कई बड़े बिजनेस संभालते हैं, जबकि देवेंद्र शराब के आदी हैं। वे कोई काम नहीं कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *