दिल्ली ब्लास्ट-200 बमों से 26/11 जैसे हमले की साजिश थी टारगेट पर थे 3 शहर; PM मोदी भूटान से लौटते ही घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे
पीएम मोदी ने दिल्ली लाल किला धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मोदी बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब भूटान दौरे से लौटे थे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल गए।
धमाके को लेकर अब नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों की 200 बम (IEDs) से 26/11 जैसे हमले की साजिश थी।
दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद को निशाना बनाया जाना था। दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों को चुना था। इनके अलावा, देशभर के रेलवे स्टेशनों और बड़े मॉल्स भी टारगेट पर थे।
सूत्रों के मुताबिक, यह साजिश जनवरी से ही चल रही थी। आतंकी मॉड्यूल का संबंध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से बताया जा रहा है। आतंकी पिछले कई महीनों से 200 बम (IEDs) बनाने की तैयारी कर रहे थे।
जांच एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों का मकसद धार्मिक स्थलों पर हमला कर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना था। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के कुछ डॉक्टरों को चुना, ताकि वे बिना रोकटोक कहीं भी जा सकें।
दो तस्वीरें – धमाके के बाद और आज के हालात…
10 नवंबर: धमाके के बाद अफरातफरी मची
दिल्ली धमाके से जुड़े 4 अपडेट्स…
- कार चलाने वाले आतंकी डॉक्टर उमर की मां का DNA कलेक्ट कर लिया गया है। जांच के लिए उसे AIIMS की फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।
- विस्फोट में शामिल हुंडई i20 कार फरीदाबाद स्थित एक सेकेंड-हैंड कार शोरूम ‘रॉयल कार जोन’ ने बेची थी। शोरूम का मालिक हिरासत में लिया गया है।
- फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ भूपिंदर कौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि, कैंपस में केमिकल लाने की बात गलत है।
- घटना वाली जगह से करीब 40 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक सैंपल में अमोनियम नाइट्रेट होने की संभावना है।
कार धमाका सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था
सूत्रों के अनुसार, कार ने किसी टारगेट को टक्कर नहीं मारी, न किसी बिल्डिंग में घुसी, यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था। उमर विस्फोट में मारा जा चुका है। पुलिस ने उसकी मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे सफेद i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई। सूत्रों का कहना है कि कार में विस्फोट सामाग्री वही थी, जो फरीदाबाद से 10 नवंबर को धमाके से पहले जब्त की गई थी।
उम्मीद करता हूं आप सब लोग खैरियत से होंगे जो कुछ हमने अब तक आप तक पहुंचाया है, आप उस पर अमल करोगे. हम कुछ समय से देख रहे हैं कि आप लोग अब भी गुनाहों में लिप्त हो, इसलिए हम बस इतना कहना चाहते हैं कि जो काम आप शरीयत के खिलाफ कर रहे हो, उससे अब बाज आ जाओ, वरना शरीयत के मुताबिक हमारा एक्शन तय होगा।
कुछ लोग इन कामों में उन्हीं लोगों का साथ देते हैं, हम उनसे भी कहना चाहते हैं बाज आ जाओ, यह आख़िरी बार है, अब आप माफी के हकदार नहीं रहेंगे और इंशा अल्लाह जब वक्त आएगा, तो वे अपनी जान देने के लिए तैयार हो जाएंगे।
कुछ लोग अपनी दुकानों पर इन भारतीय दरिंदों को पनाह देते हैं, जिससे हमारे कामों में रुकावट आती है, इसलिए हम उन लोगों से भी खुलकर यह कहना चाहते हैं बाज आ जाओ, वरना उनके लिए भी सख्त एक्शन होगा।
खास तौर पर श्रीनगर के नौम बनपोरा इलाके में ऐसे लोग ज़्यादा हैं, जो इन भारतीय दरिंदों को अपनी दुकानों पर बिठाते हैं,उम्मीद करता हूं आप लोग समझ जाओगे।
