Sat. Apr 18th, 2026

जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ, 15 महीने का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए, जो हाल ही में G-20 शिखर सम्मेलन से लौटे हैं।

समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जस्टिस सूर्यकांत ने जस्टिस बी आर गवई का स्थान लिया है, जो रविवार को सेवानिवृत्त हो गए थे। इस नियुक्ति के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत का देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर लगभग 15 महीने का कार्यकाल शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *