Wed. Mar 4th, 2026

3 दिसंबर तक कोहरे का प्रभाव, फिर बढ़ेगी ठंड, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल 3 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। अगले 3 दिनों में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी और फिर पारे में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में अगले 7 दिन तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

3 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क   

वर्तमान में प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हो रही है।28 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आज गुरूवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, झांसी, आगरा, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ और गाजीपुर में हल्का कोहरा। इन जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

3 दिसंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 27-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 28-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 29-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 30-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 1-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 2-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 3-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

बुधवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

  • सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बुधवार को सुबह बरेली में 400 मीटर न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है।
  • कानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मेरठ और मुजफ्फरनगर ठंडे रहे।आगरा, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, अमेठी और प्रयागराज में हल्का कोहरा रहा।
  • बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, अलीगढ़ का 7.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 7.9 डिग्री और मेरठ का 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • कानपुर में 28 डिग्री सेल्सियस ,प्रयागराज का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, हमीरपुर का 27.6 डिग्री, गोरखपुर का 27.2 डिग्री और वाराणसी का 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *