क्या सरकारी नौकरी की कर रहे है तलाश? OICL में 300 पदों पर की जा रही भर्ती, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। कंपनी ने कुल 300 पदों पर भर्ती करने की योजना बनाई है। हालांकि अब तक इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। 1 दिसंबर से इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल भर्ती पर नजर डालें तो बता दें कि भर्ती दो अहम पदों पर की जाएगी। इसमें पहला पद एओ जर्नलिस्ट का है जिसके 255 पद रखे गए हैं, जबकि दूसरा पद हिंदी ऑफिसर का है जिसके 15 पद रखे गए हैं। आप इन पदों पर कार्य करना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको योग्यता पर नजर डाल लेनी चाहिए।
योग्यता पर नजर डालें
योग्यता पर नजर डालें तो बता दें कि जर्नलिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि यदि आप हिंदी ऑफिसर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। साथ ही इंग्लिश एक विषय के तौर पर होना अनिवार्य है।
उम्र सीमा पर नजर डालें
उम्र सीमा पर नजर डालें तो बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियम अनुसार दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क पर नजर डालें
आवेदन शुल्क पर नजर डालें तो बता दें कि जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा। यदि आप सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट में आते हैं तो आपको आवेदन करने के लिए ₹1000 देने होंगे, जबकि यदि आप एससी, एसटी या दिव्यांग उम्मीदवारों की श्रेणी में आते हैं तो आपको ₹250 का शुल्क देना होगा।
कैसे किया जा सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें अपनी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से आप लॉगिन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में आपको सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद अपनी कैटेगरी का चयन करके आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। याद रखें कि फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट अवश्य ले लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
