बारिश कल हो सकती है आठवीं तक के बच्चों की छुटटी
ग्वालियर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत के पहाडों पर हो रही जोरदार बर्फबारी और मैदानों में बारिश, शीतलहर के बाद ठंड बढ़ गई है। बारिश को देखते हुये ग्वालियर अंचल के मौसम ने भी पलटी मार दी है। बारिश, शीतलहर और ठंड के कारण ग्वालियर में आठवीं तक के बच्चों की छुटटी हो सकती है। बारिश और ठंड को देखते हुये कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान 28 जनवरी को आठवीं तक के बच्चों की छुटटी कर सकती है।
