Tue. Aug 11th, 2026

समाजसेवी सुरेश बंसल ने किया 51 दूल्हों की बारात का स्वागत

शुक्रवार को जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं महापौर शोभा सिकरवार ने 51 जोडों का सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान सुबह जीवायएमसी मैदान से 51 वर की एक साथ बारात निकली, बारात के साथ बैण्ड-बाजे एवं ढोल नगाड़े बज रहे थे। बारातियों का स्वागत करने के लिए जगह-जगह शहरवासियों ने स्टेज लगाई थी। इसी क्रम में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल और उनकी टीम ने भी बारातों का स्वागत किया। श्री बंसल ने बारातियों का इत्रपान भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed