Wed. Feb 4th, 2026

शनिवार से दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, नए सिस्टम से 3 दिन बादल-बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके असर से मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आज भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम 9°C तक रह सकता है। 10-12 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

शुक्रवार (30 जनवरी 2026) सुबह ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहार छाया रहा। कोहरे के चलते सड़क यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही।

गुरुवार को कहां कैसा रहा मौसम

गुरुवार (29 जनवरी 2026) प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C मंदसौर में दर्ज किया गया।सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1°C खंडवा में दर्ज हुआतेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर) में बारिश हुई। गिरवर (शाजापुर) में कोल्ड डे की स्थिति रही।पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 5.8 °C, मरुखेड़ा (नीमच) में 7.5 °C, धार में 8.0 °C और रतलाम में 8.2 °C तापमान रहा

श्चिमी विक्षोभ का दिखेगा मध्य प्रदेश पर अस

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रुप में सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 241 किमी/घंटा गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

31 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

31 जनवरी (शनिवार): ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर।1 फरवरी (रविवार): नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा।

2 फरवरी (सोमवार): भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *