Sat. Apr 18th, 2026

2 दिन घना कोहरा, फरवरी से दिखेगा मौसम में बदलाव, नए सिस्टम से फिर बादल- बारिश का अलर्ट

आज शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से फरवरी के पहले हफ्ते में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 30-31 जनवरी को सुबह-शाम दोनों संभागों में घना कोहरे को लेकर येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आज लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा रह सकती है। गुरुवार को बुलदंशहर में 8.6 डिग्री, बरेली व हरदोई में 9 डिग्री, कानपुर में 9.2 डिग्री और हरदोई में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान हरदोई में 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा

4 फरवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (30 जनवरी 2026) के मुताबिक, 30-31 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 30 जनवरी से 1 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
  • 30 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 फरवरी और 2-3 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 4 फरवरी से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
    2 फरवरी को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *