Sat. Feb 7th, 2026

गुस्साए भाजपा नेता ने PWD के डम्पर के आगे अड़ा दी फॉर्च्यूनर_

ग्वालियर में हर रोज निकलते कचरे के ट्रकों से परेशान होकर भाजपा नेता ने नाले की कीचड़ और गंदगी से भरे डंपर के आगे बीच सड़क पर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लगा दी। भाजपा नेता गंदगी से भरे‌ ट्रकों द्वारा पूरी सड़कों पर मैला फैलाने को लेकर आक्रोशित थे।

दरअसल सागरताल रोड पर लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले निर्माण कार्य में लगे डम्पर से सड़क पर गंदगी फैलाने से गुस्साए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पूरी सड़क पर गंदगी फैला‌ रहे डम्पर के आगे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लगा दी और डम्पर चालक से मालिक और संबंधित अधिकारियों को बुलाने को कहा। डम्पर चालक के मुताबिक यह डम्पर लोक निर्माण विभाग में लगा हुआ है पास ही विभाग का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन सुचारू व्यवस्था नहीं होने‌ के चलते काफी दूर तक सड़क पर फ़ैल गई नगर निगम अमले को फोन करने के बावजूद कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *