Sat. Apr 18th, 2026

मंत्री कुशवाह के सहयोग से हजार बिस्तर हॉस्पिटल को व्हीलचेयर की सौगात

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के सहयोग से हजार बिस्तर जयारोग्य अस्पताल में रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गईं। यह व्हीलचेयर अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना एवं सहायक अधीक्षक डॉ एमएल माहौर के सुपुर्द की गईं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। हॉस्पिटल अधीक्षक ने इस सहयोग के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, वरिष्ठ नेता मनोज भार्गव, गोपाल जाटव, महेश कुशवाह, फूल सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *