हृदय रोग परीक्षण शिविर 7 को, डॉ यूसुफ जमाल आएंगे
ग्वालियर। जमुना बाई मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 7 फरवरी शनिवार को महावीर भवन कंपू में स्व. अंसारानी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में विशाल हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जीबी पंत अस्पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यूसुफ जमाल मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए ट्रस्ट के सचिव एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संजीव अग्रवाल कुक्कू ने दी।
