Mon. Mar 9th, 2026

द केरल स्टोरी 2 में अदा शर्मा को क्यों नहीं किया गया कास्ट? एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

इन दिनों फिल्म केरल स्टोरी 2 की हर जगह चर्चा चल रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कुछ कहानियां दर्शकों के सामने पेश की जाने वाली है। फिल्म के पहले हिस्से में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। दूसरे हिस्से में वह नजर नहीं आई है और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं।

इतनी दमदार स्टोरी में अदा शर्मा की मुख्य भूमिका होने के बावजूद भी दूसरे पार्ट में उनका ना होना फैंस के लिए थोड़ा शॉकिंग है। हर किसी के मन में एक सवाल है कि आखिरकार एक्ट्रेस  को दूसरे पार्ट में क्यों नहीं लिया गया। अब इस मामले पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है।

अदा ने रखा अपना पक्ष

अदा शर्मा ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि “मैं जिस फिल्म का हिस्सा हूं उसकी बात करना ठीक है लेकिन मैं जिस मूवी का हिस्सा के बारे में बोलना गलत है। मुझे यह रोल ऑफर किया गया या नहीं यह सिर्फ मेरे और मेकर्स के बीच की बात है। इसे पब्लिकली डिस्कस नहीं करना चाहिए।” एक्ट्रेस ने कहा “पहले पार्ट में अफगानिस्तान के आईएसआईएस शिविरों और एक मासूम लड़की के आतंकवादी बनने की कहानी दिखाई गई थी। दूसरे हिस्से की कहानी बिल्कुल अलग है।”

किस फिल्म में नजर आएंगी अदा

अदा शर्मा को बहुत जल्द क्राईम थ्रिलर हॉरर में देखा जाने वाला है। इस फिल्म के लिए उनका प्रोस्थेटिक के जरिए मेकअप किया जाता है। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी इस डरावनी फिल्म की तैयारी की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देखा जाता है। आखिरी बार वह सनफ्लावर में नजर आई थी जिसमें उनके साथ सुनील ग्रोवर थे।

कैसा है फिल्म का हाल

द केरल स्टोरी 2 के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज किया गया था। क्रिटिक्स ने इसे मिले जुले और नेगेटिव रिस्पांस दिए। इसके बावजूद भी दर्शकों का एक हिस्सा ऐसा रहा जो फिल्म देखने में इंटरेस्ट दिख रहा है। 75 लाख से इस फिल्म में अपना खाता खोला था और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.9 करोड़ रहा। आठवीं दिन इसने 2.47 करोड़ कमाए। इस तरह से 8 दिनों में इसकी कुल कमाई 25.37 करोड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed