Thu. Apr 23rd, 2026

Dhurandhar 2 के साथ धूम मचाने को तैयार शाहिद कपूर, रणवीर की स्पाई थ्रिलर के साथ रिलीज होगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर

धुरंधर 2 को लेकर फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। फिल्म की पहली किस्त देखने के बाद आगे की कहानी देखने के लिए दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर है। आज इसका ट्रेलर रिलीज किया जाने वाला है और 19 मार्च को यह स्पाई थ्रिलर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

धुरंधर 2 देखने के लिए ऑडियंस बेताब है लेकिन इसी बीच आई एक खबर ने इस बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। दरअसल फिल्म का धमाका डबल होने वाला है क्योंकि रणवीर सिंह की मूवी के साथ एक और फिल्म की झलक देखने को मिलने वाली है

धुरंधर के साथ शाहिद कपूर की धूम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 का टीजर रिलीज किया जाने वाला है। खबरों के मुताबिक इसे 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब तक कोई भी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ऐसे में धुरंधर 2 के साथ टीजर रिलीज होता है या नहीं ये आने वाले समय में पता चलेगा।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2

कॉकटेल के टीज़र के अलावा फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसका पहला हिस्सा साल 2012 में आया था। इसमें सैफ अली खान दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था। अब सीक्वल में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को देखा जाने वाला है। यह इसी साल सितंबर के महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। शूटिंग लगभग पूरी हो गई है लेकिन रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। शाहिद को इस फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

धुरंधर 2 का ट्रेलर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर पैन इंडियन फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर आज रिलीज किया जाने वाला है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से भरी हुई इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *