Thu. Nov 19th, 2026

महिलाओं को दिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के टिप्स

लोहाघाट (चंपावत)। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कांडा गांव में महिलाओं का दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण में 42 महिलाएं शामिल रहीं। महिला काश्तकार हीरा देवी की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। डॉ. पूजा पांडे ने प्राकृतिक खेती के स्तंभ जीवामृत, बीजामृत, पलवार और वापसा की जानकारी दी। उन्होंने जीवामृत और बीजामृत बनाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया की जीवामृत के प्रयोग से कम से कम गोबर का प्रयोग कर अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते है। डॉ. रजनी पंत ने सब्जियों में पलवार के लाभ और सब्जी नर्सरी उत्पादन के बारे में जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम सहायक फकीर चंद ने किया। यहां ग्राम चंद्रकला देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, बसंती देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *