Sat. Apr 18th, 2026

केंद्र त्रिकोण राजयोग से चमक उठेगी 3 राशियों की किस्मत, आकस्मिक धनलाभ, पद-प्रतिष्ठा और यात्रा के योग

ज्योतिष में दैत्यों के गुरू शुक्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।शुक्र को प्रेम, विलासिता, सुख का कारक माना जाता है। वे वृषभ व तुला राशि के स्वामी है और कन्या राशि में नीच और मीन में उच्च का माने जाते है। शुक्र 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, ऐसे में उन्हें एक राशि में आने में 11-12 माह का समय लग जाता है। वर्तमान में शुक्र सिंह राशि में विराजमान है और 2 नवंबर को स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे और 26 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के तुला राशि में आने से केन्द्र त्रिकोण राजयोग बनेगा, जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

केन्द्र त्रिकोण राजयोग 3 राशियों के लिए शुभ  

तुला राशि : केंद्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए शुभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। अचानक से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं ।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि : केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती है। किस्मत का साथ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस दौरान से नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है। अचानक से रुका पैसा वापस मिल सकता है । देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। किस्मत का सितारा चमकेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते है। परिवार और माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवन में आई समस्याएं अब समाप्त हो सकती हैं। समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बढ़ सकते है। नौकरी में तरक्‍की मिल सकती है। प्रमोशन के वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। बिजनस में बड़ा लाभ मिल सकता है।

कुंडली में कब बनता है केन्द्र त्रिकोण राजयोग

ज्योतिष के मुताबिक, कुंडली में जब 3 केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 जब आपस में युति, दृष्टि संबंध अथवा राशि परिवर्तन करते हैं या एक दूसरे को देखते हैं, या उनके स्वामी आपस में युति करते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है।इस योग से धन, समृद्धि, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यह राजयोग उन राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह केंद्र और त्रिकोण भाव में युति करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed