Sat. May 30th, 2026

रिलीज से पहले सामने आया ‘मातृभूमि’ का फर्स्ट रिव्यू, सुभाष घई ने कहा- मस्ट वॉच

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले वॉर ड्रामा मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ग्वालन घाटी में हुई चीन और भारतीय सेना की झड़प पर बनी यह कहानी फैंस के बीच सुर्खियों में है। इसी बीच फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

फिल्म के पोस्टर से लेकर गाने अब तक जो भी आया है उसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच सुभाष घई को फिल्म के बारे में बात करते हुए देखा गया। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने फिल्म के बारे में क्या बताया है।

मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू आउट

सुभाष घई को हाल ही में सलमान खान की इस फिल्म को देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर करते हुए देखा गया। वह इसे मस्ट वॉच फिल्म बताते हुए दिखाई दिए। दरअसल सुभाष ने सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, सिद्धार्थ रॉय कपूर, सूरज बड़जात्या, कबीर खान, रितेश देशमुख और डेविड धवन के साथ एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा आज फूड स्क्वायर में अपने पसंदीदा निर्देशकों के साथ फिल्म देखना बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस रहा। हमने अपूर्व लखिया की मातृभूमि का रफ कट देखा जिसमें सलमान खान ने मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत चीन के सैनिकों की मार्मिक कहानी पर आधारित है। जिसमें उनके अपने राष्ट्र और परिवारों को प्रति प्रेम को बताया गया है, ये मस्ट वॉच फिल्म है।

किस विषय पर बनी फिल्म

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन इसका टीजर जारी होने के बाद चीन से आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं मेकर्स पर फिल्म को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा था। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने भी निष्कर्ष किया था अभी इस तरह के सिनेमा कार्य में उसकी कोई भूमिका नहीं है।

टीजर में साल 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष को दिखाया गया था। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। पहले इसे बैटल ऑफ गलवान के नाम से पेश किया जाने वाला था लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इसका नाम मातृभूमि रख दिया गया। ये भी बताया जा रहा है कि कुछ हिस्से की शूटिंग दोबारा की गई है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed