Thu. Apr 23rd, 2026

वाराणसी में श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधा, विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट के पास लगेंगे ‘डिजिटल लगेज लॉकर’, सुरक्षित रहेगा सामान

वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य की योगी सरकार श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रमुख घाटों के आसपास आधुनिक डिजिटल लगेज लॉकर लगने वाले हैं। हालांकि श्रद्धालुओं को इन लॉकरों का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी रहेगी।

बता दें कि इन डिजिटल लॉकरों श्रद्धालु अपना मोबाइल फोन से लेकर सूटकेस तक रख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, डिजिटल लगेज लॉकर काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास और दशाश्वमेध घाट के पास लगाए जाएंगे। जिसके बाद यात्रियों को अपनी कीमती सामान अपने साथ लेकर घूमने की चिंता नहीं होगी बल्कि उनको एक अपना सामान रखने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *