Mon. Jun 29th, 2026

मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स आयुक्त के माध्यम से 1 जुलाई को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेगे

ग्वालियर। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन भोपाल के नियमित एवं सेवानिवृत संघ के आव्हान के तहत संरक्षक इंजी राजेन्द्र सिंह भदौरिया प्रांताध्यक्ष रविन्द्र सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि इंजीनियर्स एसोसियेशन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में संभाग स्तर पर आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मंत्रालय भोपाल को सदस्यों के प्रारंभिक ग्रेड पे एवं 35 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत प्रदाय चतुर्थ समयमान वेतनमान में वेतन विसंगति दूर करते हुये डिप्लोमा इंजीनियर्स को अन्य की भांति प्रदाय करने के लिये आदेश प्रदाय करने के लिये एक जुलाई 2026 को प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपा जायेगा।
ठस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी योगेश भदौरिया, क्षेत्रीय सचिव इंजी गोपाल भार्गव, जिलाध्यक्ष इंजी रजनीश गुप्ता जिला सचिव इंजी संजीव जैन, इंजी रमेश सिंह भदौरिया, इंजी रविन्द्र सिंह कुशवाह इंजी प्रीतम सिंह रावत, इंजी ण्लएन गुप्ता, इंजी यूके शर्मा, इंजी शिवराज सिंह सिकरवार  , इंजी विवेक सिंह कुशवाह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *