अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा में हुई जागरूकता की गतिविधियां
ग्वालियर कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है
इसी तारतम्य में दिनांक 25/06/2026 को 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा में ओएसटी सेंटर के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एम.एस. सागर एवं डीटीओ डॉ.विजय पाठक के मार्ग दर्शन में हॉस्पिटल अधिक्षक प्रशांत नायक व ओएसटी प्रभारी डॉ.रश्मि मिश्रा की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक ,रंगोली , रिबन बांध कर व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था जिसमें स्थानीय कलाकारों व जे.सी.मिल कन्या विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक में बेहद मार्मिक और सजीव अभिनय किया गया, नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे एक हंसता-खेलता परिवार नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो जाता है। कलाकारों ने ढोलक और नारों की थाप पर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशा एक अभिशाप है, जो जीवन का काल है” जैसे संदेशों से उपस्थित भीड़ का ध्यान खींचा।
