Sat. Apr 25th, 2026

ईरान ने विश्व कप से चार महीने पहले कोच को किया बर्खास्त, 21 नवंबर को विश्व कप में पहला मैच

ईरान ने फुटबॉल विश्व कप से चार महीने पहले टीम के मुख्य कोच ड्रैगन स्कोसिच को बर्खास्त कर दिया। ईरान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने कहा कि क्रोएशिया के 53 वर्षीय कोच टीम के साथ कतर नहीं जाएंगे।

एशिया की शीर्ष रैंकिंग (23वें नंबर पर) वाली ईरान की टीम विश्व कप में इंग्लैंड, वेल्स और अमेरिका के साथ ग्रुप बी में है। उसका अभियान 21 नवंबर से शुरू होगा। स्कोसिच फरवरी 2020 में टीम के कोच बने थे और उनकी देख-रेख में टीम एशियाई विश्व कप क्वालिफिकेशन में आठ जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रही थी। देश के राष्ट्रीय महासंघ ने अभी उनकी जगह किसी और नाम की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *