Wed. Apr 30th, 2025

युवा मंच ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भरदार क्षेत्र के मजना (गंवाना) में उत्तराखंड युवा मंच (चंडीगढ़) की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कटहल, अमरूद, आम, अनार, आंवला, नींबू सहित अन्य प्रजातियों की करीब पांच सौ पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के बाद सभी सदस्यों ने उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया और भविष्य में भी समय-समय पर पौधरोपण करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक गोविंद सिंह पंवार ने कहा कि पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। युवा मंच के ठाकुर गुरमीत सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। आज जो पौधरोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। चंडीगढ़ से आए वासुदेव शर्मा, संजय जखमोला, अमित ध्यानी, कमल सिंह बागड़ी, महिपाल सिंह नेगी, नीरज अंथवाल, भरत सिंह पंवार, महिपाल सिंह नेगी, मोहन सिंह थपलियाल, परवीन रावत, मुकेश रावत, मोहिंदर सिंह, नवीन चंद्र, रंजीत नेगी, बलबीर रावत, धर्मेंद्र गुसाईं, राजेश रावत, कमल नेगी, धर्मपाल रावत, विजेंद्र सिंह नेगी, मनीष रावत, किशन रावत, नरेंद्र रावत ने कहा कि पौधरोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर लोग पौधरोपण तो करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते हैं। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, उप वन क्षेत्राधिकारी किशोर चंद्र नैनवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रमिला देवी, सुनील बिष्ट, शांति देवी, सचना देवी, जस्सी देवी, सुनील बिष्ट, वीरेंद्र राणा, पूर्ण सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, संजय बिष्ट, संदीप पंवार, रघुवीर सिंह, कीरत नेगी, जसवीर पंवार, मंगल सिंह ने कहा कि इंसान अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए वृक्षों को धड़ा-धड़ काट रहा है। लेकिन पेड़ लगाने से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे जहां हमारे लिए आय का साधन है, वहीं मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *