Sat. Jun 14th, 2025

धाद लोक भाषा एकांश की श्रीनगर इकाई के अध्यक्ष बने कमलेश

धाद लोक भाषा एकांश श्रीनगर इकाई की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी में धाद की श्रीनगर इकाई की घोषणा की गई। जिसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद बंगवाल को संरक्षक, शिक्षक कमलेश जोशी को अध्यक्ष व साईनीकृष्ण उनियाल को सचिव, सरिता उनियाल को सहसचिव, संध्या डिमरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धाद लोक भाषा एकांश के केंद्रीय सचिव गिरीश पंत ‘मृणाल’ ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस मौके पर गांधी-शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़कर एक स्वरचित कविताओं का पाठ किया। चंडी प्रसाद बंगवाल ने क्वीत होलु अपणु से निर्दयी पराण.., अनीता काला ने मां कैकि च.., विकास उनियाल ने स्यु मनखि अब नि रै.., दिव्यांशु उनियाल ने कन धन्य छै या देवभूमि.., अंजली रावत ने जय हो देवभूमि जय गढ भूमि.., साईनीकृष्ण ने दुख दर्द से व्याकुल होणी छै मेरी भारत मां की आत्मा.., कमलेश जोशी ने ढुंगा सबि छन द्यबता म्यारां गौं मां.., कामेश बहुगुणा ने खोजदी रै जैल्या.., गिरीश पंत मृणाल ने हम जनै क्या देखणा छां.. कविताओं की शानदार प्रस्तुति कर लोकभाषा के विकास हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुरेश उनियाल, स्वाति बंगवाल, हिमांशु बंगवाल, नेहा सती, विपिन, महावीर प्रसाद, वंश सकलानी, मायादेवी ग्रुप की लीडर कमला उनियाल आदि शामिल रहे। संचालन कमलेश जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed