Tue. Apr 29th, 2025

राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की अंतिम यात्रा में उमड़़ा जनसमूह

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशील बलूनी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार रात से ही डोभालवाला स्थित उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम मंत्री, विधायकों, आंदोलनकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कचहरी स्थित शहीद स्थल पर लाया गया। वहां जिला प्रशासन और पुलिस ने सलामी दी। शहीद स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। जहां जिला प्रशासन की टीम के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरिद्वार में उनके तीनों पुत्रों विनय, संजय और विजय बलूनी ने उन्हें मुखाग्नि दी। डोभालवाला स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, हीरा सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
नेताजी संघर्ष समिति के प्रभात डंडरिया, आरिफ वारसी, कांग्रेस के लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, माता वैष्णो देवी गुफा के आचार्य विपिन जोशी, अखिल भारतीय गढ़वाल सभा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित विभिन्न संगठनों, पार्टियों ने सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *