पैनगढ़ गांव के प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 98 लाख रुपये जारी
थराली। पैनगढ़ के 23 आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए शासन की ओर से करीब नौ महीने बाद 98 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे बेघर हुए परिवार फिर से अपना आशियाना बना सकेंगे। पैनगढ़ के 23 आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए शासन की ओर से करीब नौ महीने बाद 98 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे बेघर हुए परिवार फिर से अपना आशियाना बना सकेंगे।
तहसील के पैनगढ़ गांव में 21 अक्तूबर 2022 की रात को हुए भूस्खलन से रूपतोली तोक में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दफन हो गए थे। साथ ही भूस्खलन से यहां पर 23 परिवार खतरे की जद में आ गए थे जिन्हें आवास छोड़ने पड़े थे। प्रशासन ने इनको जूनियर हाईस्कूल और टेंटों में शिफ्ट किया था। तब से ये लोग यहीं ठंड और गर्मी में यहीं रह रहे थे और शासन-प्रशासन से पुनर्वास की मांग कर रहे थे। डीएम ने भी इनकी स्थिति को देखा था। विधायक भूपालराम टम्टा ने भी सरकार से इनके पुनर्वास की मांग की थी। अब जाकर शासन की ओर से आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार को भवन निर्माण के लिए 4 लाख, गोशाला के लिए 15 हजार और पुनर्वास भत्ते के लिए दस हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। कुल मिलाकर प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 98 लाख रुपये जारी किए गए हैं।तहसील के पैनगढ़ गांव में 21 अक्तूबर 2022 की रात को हुए भूस्खलन से रूपतोली तोक में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दफन हो गए थे। साथ ही भूस्खलन से यहां पर 23 परिवार खतरे की जद में आ गए थे जिन्हें आवास छोड़ने पड़े थे। प्रशासन ने इनको जूनियर हाईस्कूल और टेंटों में शिफ्ट किया था। तब से ये लोग यहीं ठंड और गर्मी में यहीं रह रहे थे और शासन-प्रशासन से पुनर्वास की मांग कर रहे थे। डीएम ने भी इनकी स्थिति को देखा था। विधायक भूपालराम टम्टा ने भी सरकार से इनके पुनर्वास की मांग की थी। अब जाकर शासन की ओर से आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार को भवन निर्माण के लिए 4 लाख, गोशाला के लिए 15 हजार और पुनर्वास भत्ते के लिए दस हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। कुल मिलाकर प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 98 लाख रुपये जारी किए गए हैं।