Sun. Mar 8th, 2026

नेस्ले इंडिया ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई

नेस्ले में हम लोगों, अपने आस-पास के समुदायों का अत्यधिक ध्यान रखते है ंऔर कोविड-19 के संकट के दौरान हमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हम संकट के इस समय लोगों को अच्छा पोषण प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं।
इस स्थिति के बारे में, श्री सुरेश नारायणन, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, नेस्ले इंडिया ने कहा, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में हम जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और सेहतमंद भविष्य में योगदान देने का अपना 154 साल पुराना उद्देश्य याद कर रहे हैं, जिसकी जरूरत आज और ज्यादा बढ़ गई है। हम उन समुदायों व अधिकारियों को हर संभव सहयोग देते रहेंगे, जो इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए साहस व हिम्मत के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय कल्याण के लिए यह समर्पण हमारी सप्लाई न चेन, हमारे का रखानों, हमारे लोगों, हमारे वितरण पार्टनर्स द्वारा प्रदर्शित हो रहा है, जो परिवारों की पोषण की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर बिना रुके काम कर रहे हैं। हमने कर्तव्य की इस मांग को समझा कि हम पूरे देश में अपने उपभोक्ताओं व समुदायों को दैनिक जीवन के लिए जरूरी फूड एवं बेवरेज उत्पाद उपलब्ध कराएं। मेरे और मेरी टीम के लिए यह सम्मान की बात है कि हमारे कुछ ब्रांड्स को भारतीय शहरों में मेडिकल समुदाय को दिए जाने वाली आहार किट के लिए चुना गया, जो कोविड-19 के खिलाफ अगिम कतार में खड़े होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उनके त्याग, धैर्य व समर्पण को सलाम करते हैं।’’
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे प्रयासों में पाँच क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिन पर केंद्रित होकर हम संसाधन उपलब्ध करा रहे हैंः
1. समुदायों के लिए:हमने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों तक आहार पहुंचाने के लिए 15 करोड़ रु. का सहयोग दिया है। इसके लिए हमने अग्रणी व विश्वसनीय एनजीओ की मदद ली है, जो जरूरत मंदों को ग्रोसरी का जरूरी सामान पहुंचाती हैं। हम मेडिकल उपकरण, पीपीई की खरीद के लिए भी फंड दे रहे हैं। हमने नारायणा हृदयालय फाउंडेशन को दिल्ली/एनसीआर के लिए जरूरी वैंटिलेटर्स खरीदने के लिए 1 करोड़ रु. का सहयोग दिया है। हमने जरूरतमंदों को सहयोग देने के लिए स्थानीय सरकारों को अपने ब्रांड अनुदान में देना शुरू कर दिया है।
2. हमारे कर्मचारियों की ओर सेः हमारे कर्मचारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने के लिए एक साथ खड़े हैं। हमारे पास ‘एम्प्लाॅई वाॅल्युनटरी काॅन्ट्रिब्यूशन प्रोग्राम’ है, जिसमें ने स्ले इंडिया से समान योगदान दिया गया है। इसके द्वारा हम भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के साथ संलग्न होकर उनके प्रयासों को मजबूत करेंगे तथा मौजूदा स्थिति से सर्वाधिक पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने में उनकी मदद करेंगे।
3. हमारी सेल्स फोर्स के लिए: हमारी फ्रंटलाईन सेल्स फोर्स, जो हमारे वितरण पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है, वो बाजार में नेस्ले इंडिया की प्रतिष्ठा को मजबूत करते हैं। हम उनमें से हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘नेस्ले सुरक्षा’ कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं, जो ‘एम्प्लाॅईज़ स्टेट इंश्योरेंस’ द्वारा कवर्ड नहीं। इसके तहत उन्हें तीन महीनों के लिए कोविड-19 इंश्योरेंस प्रोटेक्शन मिलेगा। हम चाहते हैं कि वो सुरक्षित रहें और यदि कोविड-19 जैसा कोई संक्रमण उनके साथ हो, तो उन्हें सुरक्षा मिल सके। हमारी प्रतिबद्धता व उनमें हमारे भरोसे के साथ उन्हें उनका 100 प्रतिशत सेल्स इंसेंटिव दे दिया गया है।
4. हमारे आॅपरेटर्स के लिए: हमारे फैक्ट्री आॅपरेटर हमारे नायक हैं, जो देश में जरूरी फूड एवं बेवरेज उत्पादों का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। हम अपने निर्माण स्थलों पर लोगों का स्वास्थ्य व सेहत सुनिश्चित करने के लिए सोशल डिस्टैंसिंग एवं सावधानी के अन्य उपायों का कठोरता से पालन करते हैं। यह प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए हमने अपने कार्यस्थलों पर ‘नेस्ले सम्मान’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया है, जो इस अवधि में काम करने वो हर आॅपरेटर को पुरस्कृत करेगा।
5. हमारे लोगों के लिए: नेस्ले इंडिया पर हमारे लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व सेहत सदैव से सर्वोपरि रहे हैं। हममें से हर व्यक्ति को ‘वर्क फ्राॅम होम’ के नए व अलग तरीकों को अपनाना होगा, जिससे हमें तनाव, डर व चिंता जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हम अपने कर्मचारियों की मानवीय व भावनात्मक जरूरतों को समझते हैं, इसलिए हमने कोविड-19 के संबंध में उनके लिए अनेक ‘वर्चुअल’ इंगेज़मेंट प्रोग्राम, ट्रेनिंग प्रोग्राम, मेंटल हैल्थ अभियान, घर से दूर अकेले रहने वाले युवाओं के साथ चेक-इन कार्यक्रम, भारत व विदेशों में अनुमोदित डाॅक्टर्स के साथ निशुल्क एडवाईज़री काॅल्स शुरू की हैं।
इस संकट के लिए हमारी प्रतिक्रिया के तहत  हम साथी भारतीयों, अपने कर्मचारियों, स्टेक होल्डर्स, पार्टनर्स के लिए भावना शील एवं उपभोक्ताओं के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हम उन्हें पोषणयुक्त व जरूरी ब्रांड्स उपलब्ध करा सकें तथा वो अपने घरों में सुरक्षित रह सकें। नेस्ले कंपनी इस संकट के समय अपने इस उद्देश्य को मजबूत कर रही है और हमें इस आपदा के दौरान अपना पूरा योगदान देने पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed