Tue. Aug 25th, 2026

छत के बीचों-बीच बिजली का पोल, ऊपर से 11KV लाइन, MP के पपौंध की खतरनाक तस्वीर

मध्यप्रदेश शहडोल के पपौंध क्षेत्र से बिजली व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर कोई भी कुछ पल के लिए रुक जाएगा। ग्राम पंचायत सकन्दी के साकेत मोहल्ले में एक घर की छत के बीचों-बीच बिजली का पोल लगा हुआ दिखाई दे रहा है।

इसी पोल के सहारे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन आगे जा रही है। घर और बिजली लाइन की यह स्थिति देखकर आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी जगह पर हाईटेंशन लाइन होना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *