Sun. Feb 15th, 2026

उत्तराखण्ड में मिले कोरोना संक्रमित तीन नए मरीज, कुल मरीज हुए 40

देहरादून। दो दिन बाद उत्तराखंड में आज तीन कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। देहरादून जिले के विकासनगर और सेलाकुई के बीच स्थित एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे परिवार का एक वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे इलाज के लिए राजकीय दून मेडिकल अस्पताल लाया जा रहा है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंनें बताया कि बच्चे के पिता भी कोरोना पॉजिटिव थे जो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं, देहरादून में सेना की एक महिला डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर दो दिन पहले ही लखनऊ से देहरादून लौटी थीं। उधर रामनगर में भी एक जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। प्रभारी सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। 40 में से नौ मरीज सही होकर अस्पताल से जा चुके हैं। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा जनपदों में 40 संक्रमित मामले सामने आए हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में अभी तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *