Sun. Apr 12th, 2026

बन सकती है सहमती / नड्‌डा-सिंधिया के बीच बात हुई, विभागों के लिए अब एक दिन का इंतजार

भोपाल. सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बड़े विभागों के लिए अड़ने के बाद अब सियासी सामंजस्य बनने के संकेत हैं। उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से बात हो गई है। सिंधिया से जुड़े करीबियों की मानें तो शनिवार को विभागों का बंटवारा हो सकता है।

इस बीच देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सीएम हाउस में बैठक हुई। दिल्ली में सिंधिया के मानने के बाद विभागों के बंटवारे के लिए प्रदेश नेतृत्व को अधिकृत कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed