Thu. Mar 12th, 2026

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

होली के मौके पर रेलवे, यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है. होली के पर्व पर रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. मध्य रेल के सीपाआरो राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है.

राजेश कुमार का कहना है कि दिल्ली से बरौनी, आनंद विहार टर्मिनल से पटना, आनंद विहार टर्मिनल से गया स्टेशन के लिए सुपर फास्ट होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी स्टेशन के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. बताया जा रहा है कि 4 जोड़ी सुपर फास्ट ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

खबरों के मुताबिक, सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए कोच आरक्षित होंगे. इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

आईये जानते हैं, इन होली स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल-

दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर- 04040 दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन- 19 मार्च, 23 मार्च, 26 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली से 19.25 बजे चलेगी और अगले दिन 15.00 बजे पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी नंबर 04039 बरौनी से दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 20, 24, 27 और 31 मार्च को बरौनी से 19.30 चलेगी और अगले दिन 16.15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी.

आनंदविहार टर्मिनल से गया होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04412 आनंदविहार टर्मिनल से गया होली स्पेशल ट्रेन 19 मार्च, 22 मार्च, 26 मार्च व 29 मार्च को आनंदविहार टर्मिन से 23.10 बजे चलेगी और अगले दिन 15.30 बजे पहुंचेगी.

वापसी के दौरान ट्रेन नंबर 04411 गया से आंदरविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन 20 मार्च, 23 मार्च, 27 मार्च व 30 मार्च को पटना से 23.45 बजे निकलेगी और अगले दिन 15.25 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी.

आनंदविहार टर्मिनल-पटना होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04046 आंनदविहार टर्मिनल से पटना होली स्पेशल ट्रेन 21 मार्च, 23 मार्च, 26 मार्च व 28 मार्च को आनंदविहार टर्मिनल से 14.55 मिनट पर चलेगी और 9 बजे पटना पहुंचेगी.

वहीं, वापसी ट्रेन की 22 मार्च 22, 27 और 29 मार्च को ट्रेन नंबर 04045 पटना से 12 बजे चलेगी और अगले दिन 5 बजे पहुंचेगी.

आनंदविहार टर्मिनल से जोगबनी

ट्रेन नंबर 04036 होली स्पेशल ट्रेन आनंदविहार टर्मिनल से 19, 30 मार्च को 8.10 बजे चलेगी और अगले दिन 7.50 पर जोगबनी पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर, 04035 होली स्पेशल ट्रेन 20 मार्च, 31 मार्च को जोगबनी स्टेशन से 20.30 बजे निकलेगी और अगले दिन 20.45 बजे आनंविहार टर्मिनल पहुंचेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed