Thu. May 21st, 2026

महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद लग सकता है 14 दिन का टोटल लॉकडाउन

देश में कोरोना संक्रमण की दर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। जिन राज्यों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, उनमें पहले नंबर पर महाराष्ट्र है। स्थिति यह हो गई है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर टोटल लॉकडाउन (Lockdown in Maharashtra) लगाना पड़ रहा है। ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रदेशव्यापी पर मन बना चुके हैं। चूंकि मंगलवार को गुड़ी पड़वा का त्योहार है जिसका महाराष्ट्र में बहुत महत्व है, इसलिए अभी ऐलान नहीं किया गया है। खबर है कि 14 अप्रैल के बाद 14 दिन का टोटल लॉकडाउन (Lockdown in Maharashtra) लगाया जा सकता है। 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन लगने की बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी कह चुके हैं।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश टास्क फोर्स के साथ अहम बैठक की। बैठक में मौजूद लोग बताते हैं कि मुख्यमंत्री के साथ ही टास्क फोर्स भी महाराष्ट्र में लॉकडाउन के पक्ष में है, लेकिन इस पर एक राय नहीं बन पाई कि कितने दिन का लॉकडाउन लगाया जाए। मुख्यमंत्री 7 दिन का लॉकडाउन चाहते हैं जबकि टास्क फोर्स 15 दिन का लॉकडाउन चाहता है। वहीं सरकार पर विपक्ष का भी दबाव है जो लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है।

मुख्य विपक्षी दल भाजपा की मांग है कि लॉकडाउन न लगाया जाए, क्योंकि इसका असर व्यापारियों और करोड़ों कामगारों पर पड़ेगा। भाजपा का यह भी कहना है कि यदि लॉकडाउन लगाना भी पड़ रहा है तो व्यापारियों और उनके कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाए। संभवतया इसी पर कोई फैसला लेने के लिए डिप्टी सीएम अजित पवार सोमवार को अहम बैठक कर रहे हैं। इसके बाद ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ होगी और महाराष्ट्र में लॉकडाउन (Lockdown in Maharashtra) पर अंतिम फैसला होगा।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 63294 के सामने आए हैं। यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर 15276 के साथ उत्तर प्रदेश है। फिर दिल्ली (10774 केस), छत्तीसगढ़ (10521 केस) और कर्नाटक (10250 केस) का नंबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *