Sun. Mar 8th, 2026

कहीं पीपीई किट में हुए 7 फेरे, तो कहीं 10 से कम मेहमानों वाली शादी में SP साहब कराएंगे डिनर

हर तरफ नज़र आ रहे कोरोना के खौफ़नाक मंज़र के बीच कुछ दिलचस्प नजारे भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसी ही एक तस्वीर मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से सामने आई है. यहां दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जोड़े ने बकायदा पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए. इस शादी के गवाह बने चुनिंद लोग भी पूरे कोरोना प्रोटोकॉल के साथ पीपीई सूट में मौजूद थे.

शादी रुकवाने के लिए पहुंची थी प्रशासन की टीम

जब ये शादी तय हुई थी तो दूल्ह-दुल्हन पूरी तरह से स्वस्थ थे, लेकिन 19 अप्रैल को दूल्हे की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. दूल्ह घर में आइसोलेट हो गया. इस बीच शादी की तारीख भी आ गई. प्रशासन ने शादी समारोह की अनुमति नहीं दी थी. प्रशासन के अधिकारी शादी को रुकवाने के लिए भी पहुंच गए. लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के दख़ल और मार्गदर्शन के बाद बीच का रास्ता निकाला गया. दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed