Mon. Sep 21st, 2026

डिवाइडर से टकराकर पलटी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस, चालक और पेशेंट दोनों घायल

जबलपुर में एक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस पलट गई। इस हादसे में मरीज और चालक दोनों को ही चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस बरेला से एक मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी।

मरीज को धनपुरी में हुए एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। एंबुलेंस कैंट थाना क्षेत्र पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई और पलट गई। मरीज और चालक दोनों घायल हुए हैं।

टकराकर पलटी एंबुलेंस

यह मामला रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच सीईओ बंगले के पास का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस काफी स्पीड में थी। तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन चालक का नियंत्र

क्रेन से हटाई गाड़ी

घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल रूम पहुंची। तुरंत ही कैंट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने मरीज और चालक को एंबुलेंस से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क के किनारे पहुंचाया गया। जो मरीज है वह धनपुरी का है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों से मिली सूचना

बता दें कि एंबुलेंस जिस मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। उसके परिजन पीछे से बाइक और कार से आ रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से मरीज और चालक को बाहर निकाला गया। मरीज पहले से ही एक्सीडेंट का शिकार हो चुका था और वापस हुआ हादसे के कारण उसके सर से लगातार खून बह रहा था। उसे और चालक दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

ण बिगड़ गया और एंबुलेंस डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर काफी तेज थी, जिससे एंबुलेंस पलटी खा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed