Sun. Mar 8th, 2026

कंगना के खिलाफ टीएमसी प्रवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनाउत के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने सांप्रदायिक साहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
दत्ता ने कोलकाता के उल्टाडांगा थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि कंगना रनाउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चित्र को सही तरीके से पेश नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि कंगना द्वारा ममता बनर्जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद उनके ट्वीटर को सस्पेंड कर दिया गया है। कंगना के इस ट्वीट के बाद उनके विरोध में तथा समर्थकों में सोशल मीडिया पर हमले शुरू हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed