Wed. Mar 11th, 2026

मप्र बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

भोपाल. प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शुक्रवार की देर रात को आदेश जारी कर दिए है। आदेश में लिखा है कि मंडल ने दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 अप्रैल से 20 मई तक कभी भी कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब फिर से इन परीक्षाओं को स्थगित किया जाता है।
माशिमं ने आदेश में यह भी लिखा है कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए 15 मई तक प्रदेश में लॉकडाउन होने के कारण दसवीं व बारहवी की प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। स्थगित प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में तिथियां अलग से घोषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed