Tue. Jun 10th, 2025

कुमाऊं में बारिश का इंतजार होगा खत्म, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

हल्द्वानी :  करीब तीन सप्ताह के इंतजार के बाद मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से बारिश की संभावना जताई है। आगामी दो से तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में यातायात को लेकर सतर्क रहने की सलाह जारी की गई है। आवागमन में सावधानी बरतने व नदी नालों के नजदीक नहीं जाने को कहा है।

स्टेशन              अधिकतम           न्यूनतम

हल्द्वानी          38.0                   28.2

अल्मोड़ा           32.0                   20.5

नैनीताल           25.2                  15.0

मुक्तेश्वर           27.5                  16.1

चम्पावत           27.0                  18.1

पिथौरागढ़          31.7                  20.7

जुलाई की गर्मी ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड

मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में जुलाई में रिकॉर्ड गर्मी महसूस की गई। तापमान ने नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री रहा। सामान्य की अपेक्षा यह चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ साल पहले 2012 में एक जुलाई को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री पहुंचा था। बीच के वर्षों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के आसपास ही पहुंचा। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य की अपेक्षा पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2012 में एक जुलाई को अधिकतम पारा 28.7 डिग्री पहुंचा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हनीमून मनाने सिक्किम गया UP का कपल लापता, पिता ने कहा- जब तक ढूंढ नहीं लेता, घर नहीं लौटेंगेगंगटोक: उत्तर प्रदेश के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह अपनी अंकिता सिंह के साथ हनीमून के लिए सिक्किम गए थे. लेकिन अभी तक ये दोनों घर नहीं लौटे हैं. कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की शादी 5 मई को हुई थी. 24 मई को ये दोनों सिक्किम के लिए रवाना हुए थे. सिक्किम पहुंचने के बाद इनकी कार एक घटना का शिकार हो गई और भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले में तीस्ता नदी में 1,000 फीट नीचे गिर गई. जानकारी के अनुसार जिस कार में ये दोनों सवार थे वो कार लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास कार सड़क से फिसल गई. उनके साथ यात्रा कर रहे नौ अन्य लोगों में से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए. आठ यात्री अभी भी लापता हैं. बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम पहुंचे पिता कौशलेंद्र प्रताप सिंह के पिता शेर बहादुर सिंह अपने बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम में हैं. सिंह ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि, “सिक्किम में एक नाले में वाहन गिरने के बाद मेरा बेटा और बहू लापता हैं. मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि वे अपने सिक्किम समकक्ष से खोज और बचाव अभियान में तेजी लाने का अनुरोध करें.” उन्होंने कहा कि जब तक वे उन्हें नहीं ढूंढ लेते, वे घर नहीं लौटेंगे.