Thu. Aug 6th, 2026

सेक्स रैकेट से जुड़े हैं महादेव घाट में मारपीट करने वाली युवतियों के तार! दो दिन पहले आधी रात हंगामा करते वीडियो हुआ था वायरल

रायपुर राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में बीते दिनों युवक-युवतियों के बीच हुई मारपीट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर आ रही है कि आधी रात युवकों से मारपीट करने वाली युवतियों के तारे सेक्स रैकेट से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये युवतियां प्रदेश में देह व्यापार का सिंडिकेट चलातीं हैं। फिलहाल मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं, 4 युवकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कल पूरे मामले में रायपुर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed