Wed. Aug 5th, 2026

मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर इस कदर अपराध की राजधानी बन चुका है। कि यहां आए दिन बड़े और हैरान करने वाले अपराध होते रहते रात के अंधेरे में तो क्या दिन के अंधेरे में भी बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही हैं और ऐसी ही एक घटना रविवार को पता चलती है जब शहर की सबसे पॉश कॉलोनियों में गिने जाने वाली बसंत बिहार में एक मजिस्ट्रेट के घर में दिनदहाड़े चोरी हो जाती है। चोरी दिनदहाड़े होती है। खुले आम होती है और सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात कि एक मजिस्ट्रेट के घर में होती है। यही कारण रहता है कि इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल जाते हैं। आनन फानन में चोरों को पकड़ने की सभी जुगत पुलिस लगाने लगती है।

मोहम्मद नियासत हुसैन रिजवी मजिस्ट्रेट हैं और बसंत बिहार डी 66 में उनका निवास है। अभी हाल ही में ईद मनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ 1 जून से शहर के बाहर गए थे और रविवार को ही वापस लौटे। इसी बीच चोर उनके सूने घर के ताले। तोड़कर दिनदहाड़े कीमती सामान और जेवरात चुरा ले जाते हैं। पूरे मामले की जानकारी मजिस्ट्रेट तुरंत पुलिस को देते हैं जहां पुलिस बल। के साथ जिला पुलिस के मुखिया धर्मवीर सिंह स्वयं पहुँचते हैं। इस मामले में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है की चोर परिचित के हो सकते हैं क्योंकि वह वारदात को अंजाम देने के लिए सीधे वहां पहुंचे जहाँ अलमारी में कीमती सामान रखा हुआ था और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed