Tue. Sep 8th, 2026

उत्तराखंड एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने खटीमा कोतवाली के माध्यम से एसएसपी को भेजा ज्ञापन, खटीमा में नशा सट्टा व जुए पर अंकुश लगाने की करी मांग

खटीमा(उत्तराखंड)- सीमांत खटीमा में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड एकता मंच के अध्यक्ष कामिल खान के नेतृत्व में उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को खटीमा कोतवाली प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखण्ड एकता मंच द्वारा खटीमा के वार्ड नंबर 15 चंद्र वाटिका एवं शहर के विभिन्न हिस्सों में जुए के फड़ लगाकर जुए का कारोबार एवं सट्टा लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed