Tue. Sep 8th, 2026

शादी की तीसरी वर्षगांठ पर उत्तराखंड पहुंचे अभिनेत्री दीपिका और अभिनेता रणवीर

देहरादून। अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने विवाह की तीसरी वर्षगांठ मनाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड को चुना है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दीपिका और रणवीर मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से दोनों मसूरी अपने करीबी मित्र एक फिल्म निर्देशक के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें देहरादून की सड़कों में भी घूमते देखा गया है। हालांकि उन्होंने यहां पर किसी के साथ कोई फोटो नहीं खिंचवाए

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते उनके कुछ फोटो जरूर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। दोनों ने मास्क पहन रखे थे, जिस कारण उन्हें बहुत कम लोग ही पहचान पाए। बताया जा रहा है कि एक दिन मसूरी रुकने के बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चार्टड प्लेन से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed