Wed. Feb 11th, 2026

सड़क का लोकार्पण:सुजानगढ़ में सांसद ने सड़क का लोकार्पण किया

चूरू सांसद राहुल कस्वां गुरुवार को सुजानगढ़ दौरे पर रहे। उन्होंने गनोड़ा रोड पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-3 के तहत सुजानगढ़ से सांडवा वाया सारोठिया, परावा, उड़वाला सड़क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वंदना आर्य, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, प्रहलाद जाखड़, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, दीनदयाल पारीक, कमल दाधीच, गौरव इंदौरिया, हरिओम खोड़, मनोज पारीक आदि मौजूद थे।

इस दौरान पार्षदों ने सांसद कस्वां को नगरपरिषद की साधारण सभा की बैठक नहीं बुलाने व भेदभावपूर्वक कार्य करवाने की शिकायत की। इसको लेकर सांसद ने आयुक्त सोहनलाल नायक से फोन पर बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed