Wed. Feb 11th, 2026

कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुराया:7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारा, शीतलहर चलने से बढ़ी गलन, कोहरा छाने से घटी विजिबिलिटी

सवाई माधोपुर में पिछले 1 सप्ताह से कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। सुबह कोहरा छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाने से सुबह बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई और लोगों को थोड़ी दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दिया। शीतलहर चलने से लोगों को धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

जिला मुख्यालय पर शनिवार सुबह 8 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को तापमान न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवा चलने से वातावरण में गलन बढ़ गई है, जिसके कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। तेज सर्दी के प्रकोप के चलते लोग सुबह देर तक घरों में रहते हैं। लोगों की आवाजाही कम होने से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। रात को दुकानें जल्दी बंद हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed