Tue. Feb 10th, 2026

कार्य बहिष्कार:कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने किया कार्य बहिष्कार

अंता कस्बे सहित ब्लॉक में कार्यरत कोविड स्वास्थ्य सहायकों पांच माह से मानदेय नहीं मिलने सये सोमवार को मानदेय दिलाने की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार कर रोष जताया।स्वास्थ्य सहायक एससोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पांचाल ने बताया कि पूरे जिले में सात से अधिक कोविड स्वास्थ्य सहायक लगे हुए हैं। जिले के सभी ब्लॉक में कोविड स्वास्थ्य सहायकों के मानदेय का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन अंता ब्लॉक में कार्यरत करीब 186 कोविड स्वास्थ्य सहायकाें का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी पांच माह से मानेदय नहीं मिला है। इस वजह से कार्य बहिष्कार किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुशवाह, जिला महासचिव विष्णु प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष सुशीलकुमार पांचाल सहित ब्लाक के कई स्वास्थ्य सहायक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed