Wed. Feb 11th, 2026

रीयल मैड्रिड ने जीता स्पेनिश सुपर कप खिताब, एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से फाइनल में हराया

रीयल मैड्रिड ने स्पेनिश सुपर कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हराकर इसका खिताब अपने नाम किया।

रीयल मैड्रिड की ओर से लुका मोडरिक ने 38वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। फिर करीम बेंजेमा ने पेनाल्टी पर 52वें मिनट में गोल किया। हालांकि, रीयल मैड्रिड के एडेर मिलिताओ को 87वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। एथलेटिक बिलबाओ की टीम अंत तक बराबरी नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

रीयल मैड्रिड ने 12वीं बार सुपर कप का खिताब जीता है और वह सर्वाधिक बार यह टूर्नामेंट जीतने के मामले में बार्सिलोना से सिर्फ एक कदम दूर है। इस टूर्नामेंट के 2020 में सउदी अरब जाने के बाद रीयल मैड्रिड का यह दूसरा सुपर कप खिताब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed