Wed. Feb 11th, 2026

चुनाव को लेकर कल होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक कल शाम 5 बजे होगी। बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने बुधवार को प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपा था। जिन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई थी, उनमें दोनों की ओर से पसंदीदा दावेदारों को जिताऊ बताते हुए लिखित ब्योरा दिया गया। प्रदेश के दिग्गजों के तर्कों को पार्टी के सर्वे के आधार पर भी परखा जाएगा। दो दर्जन से अधिक सीटों पर दोनों नेताओं में मतभेद उभरे हैं। 40 से अधिक सीटों पर आम सहमति बनी है। अब प्रत्याशियों के मामले में केंद्रीय चुनाव समिति को फैसला लेना है। इसकी बैठक कल शाम पांच बजे होगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed