फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022: स्पेन ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर खिताब पर किया कब्जा

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 (FIFA U-17 Women World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में स्पेन (Spain) और कोलंबिया (Colombia) की टीम आमने-सामने थी।
मौजूदा चैम्पियन स्पेन ने पहली बार फाइनल में पहुंची कोलंबिया की टीम को 1-0 से हराकर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में इससे पहले शानदार प्रदर्शन करने वाले कोलंबिया के लिए अंत निराशाजनक रहा क्योंकि वह आत्मघाती गोल के कारण हार गया। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल के 82वें मिनट में कोलंबियाई डिफेंडर एना मारिया गुजमैन जापाटा ने आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ