Wed. Apr 30th, 2025

पर्वतीय क्षेत्रों में आज वर्षा-बर्फबारी के आसार, लुढ़क सकता है पारा

 देहरादून:  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी रीजन में सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

बीते कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, आज मौसम का मिजाज बदलने से पारा लुढ़क सकता है। जिससे ठंड बढ़ सकती है।

प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, फरवरी के प्रथम सप्ताह में ही तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से सुबह ठिठुरन बनी हुई है।

जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम सर्द हवाएं कंपा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है। जिससे आज यानी सोमवार को मौसम करवट बदल सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *